8 जून।  साउथ अफ्रीका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज अब्राहम डीविलियर्स ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने से पहले इंग्लैंड में जारी आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में खेलने की इच्छा जताई थी। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने हालांकि डीविलियर्स के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। 

Advertisement

सीएसए ने डीविलियर्स के इस प्रस्ताव को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि उन्हें फिर से टीम में बुलाना, उस टीम के लिए सही नहीं होगा उनके (डीविलियर्स) के संन्यास लेने के बाद एकजुटर होकर खेल रही है। 

Advertisement

अब जब यह बात सामने आ गई है कि डीविलियर्स ने राष्ट्रीय टीम में ना खेलकर क्रिकेट लीग में खेलना का फैसला किया था। ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर मे इस बारे में बात की और काफी गुस्से में नजर आए हैं।

शोएब अख्तर ने एबी डीविलियर्स पर भड़कते हुए कहा है कि मर्द का बच्चा पैसे के लिए ऐसा काम नहीं करते हैं।  वकायदा अख्तर मे ट्विटर पर वीडियो पोस्ट कर डीविलियर्स की क्लास लगाई है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार