नई दिल्ली, 7 अक्टूबर | पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग से बेहतर तकनीक है। रोहित ने बतौर सलामी बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में 176 और 127 रनों की पारियां खेलीं थीं। इसके अलावा उन्होंने एक मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने के रिकॉर्ड को भी तोड़ा था।

 
Advertisement

अख्तर ने अपने यूट्यब चैनल पर कहा है, "रोहित शर्मा के पास वीरेंद्र सहवाग से अच्छी तकनीक है। सहवाग हमेशा आक्रामक नजर आते थे, लेकिन रोहित अलग हैं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "उसके पास अच्छी टाइमिंग है और अलग-अलग तरह के शॉट्स हैं। बस उनके पास टेस्ट क्रिकेट का अच्छा बैट्समैन बनने का पैशन नहीं था, लेकिन अब उसका माइंडसेट बदल गया है।"

पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने कहा कि जब उन्होंने पहली बार रोहित को देखा तो उन्हें लगा कि ये भारत के इंजमाम उल हक बनेंगे।

अख्तर ने कहा, "वास्तव में, मैंने सोचा कि ये भारत के इंजमाम उल हक हैं। पहले उनके अंदर टेस्ट के प्रति कम रूची थी क्योंकि विभिन्न प्रारूपों में स्पेशलिस्ट बल्लेबाज बनना चाहते थे। अब आप देख सकते हैं कि जब रोहित ने इस चीज को अपने दिमाग से निकाल दिया है तो फिर उन्होंने शतक लगाया है।"

रोहित सलामी बल्लेबाज के रूप में अपने पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार