पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के 16वें मुकाबले में भारत को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार से करोड़ों भारतीय फैंस का दिल टूटा है लेकिन अगर इस मैच को भारत से किसी ने छीना है तो वो मोहम्मद रिज़वान हैं जिन्होंने अपने कप्तान के साथ मिलकर भारत को 10 विकेट से शिकस्त दी।

Advertisement

इस हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह को ट्रोल किया है और उन्हें करारा जवाब दिया है।

Advertisement

इस मैच से पहले एक वार्ता नें हरभजन सिंह ने कहा था कि पाकिस्तान की टीम को भारत को Walkover देना चाहिए। उन्होंने कहा था कि वर्ल्ड कप में पाकिस्तान कभी भी भारत के सामना नहीं टिकती है।

तब हरभजन सिंह ने कहा था,"मैंने शोएब अख्तर को कहा है कि हमारे खिलाफ खेलने का क्या मतलब है। आप को हमें सिर्फ वाल्क ओवर देना चाहिए।"

बाद में जब पाकिस्तान की टीम ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया तब अख्तर ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि,"हा भज्जी, Walkover देना है? नहीं देना है? अच्छा। क्या कर सकते हैं। आज का जश्न मनाओ। बर्दाश्त करो "
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार