पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने रविवार को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ होने वाले दिलचस्प मैच से पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के ऊपर से तनाव हटाने का मजाकिया ढंग से प्रयास किया। उन्होंने बाबर के साथ एक 'महत्वपूर्ण बात' साझा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। शोएब अख्तर ने ट्वीट किया, महत्वपूर्ण बात बाबर आजम, सब से पहले, आप ने घबराना नहीं है।

Advertisement

भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी चाहे जितना यह कहें कि आज का मैच उनके लिए एक आम मैच जैसा है, किंतु वह जानते हैं की सालों से चली आ रही इस क्रिकेट की जंग का तनाव खिलाड़ियों में और उनके फैंस में बढ़-चढ़कर नजर आता है।

Advertisement

विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टी 20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 चरण में बाबर आजम की पाकिस्तान टीम से भिड़ेगी।

भारत ने आखिरी बार 2013 में द्विपक्षीय श्रृंखला में पाकिस्तान की मेजबानी की थी और दोनों टीमें अब केवल वैश्विक टूनार्मेंट में मिलती हैं। दोनों टीमें आखिरी बार 2019 आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के ग्रुप चरणों में मिलीं, जिसमें भारत ने वर्ल्ड कप में अपनी अपराजित लय को बनाए रखने के लिए प्रतिद्वंद्वियों को हरा दिया।

दोनों कट्टर प्रतिद्वंद्वी टी-20 वर्ल्ड कप में पांच बार एक-दूसरे से मिल चुके हैं और 'मेन इन ब्लू' सभी मौकों पर जीता है। हालांकि, दोनों टीमों के लिए 24 अक्टूबर को एक नए इतिहास रचने का इंतजार है और उनके पास जीतने का बराबर मौका होगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार