भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच कल यानि 2 फरवरी के दिन विशाखापट्टनम में खेला जाएगा और बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम ने इस दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं और साथ ही शोएब बशीर को भी टीम में शामिल किया है जिसका मतलब ये है कि शोएब अपना टेस्ट डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।

Advertisement

शोएब वीजा में देरी के चलते पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे लेकिन अब वो दूसरे टेस्ट में खेलने के लिए तैयार हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि शोएब बशीर के बारे में बेन स्टोक्स को कैसे पता चला और वो उनकी गेंदबाजी को इतना पसंद क्यों करते हैं ? अगर आप इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो बेन स्टोक्स ने खुद बताया है कि आखिर उन्होंने शोएब पहली बार कहां देखा और कैसे उन्हें इंग्लिश टीम में शामिल किया गया।

Advertisement

दरअसल, बेन स्टोक्स ने शोएब बशीर को पहली बार सोशल मीडिया पर देखा था। बशीर ने एसेक्स के खिलाफ समरसेट के लिए अपने प्रथम श्रेणी पदार्पण में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी। भले ही उन्होंने केवल 1 विकेट लिया लेकिन उन्होंने कुक के खिलाफ जिस तरह से गेंदबाजी की उसने स्टोक्स का दिल जीत लिया और तभी स्टोक्स को लगा कि वो भारत दौरे के लिए अपनी ऑफ स्पिन के साथ काम आ सकते हैं। शोएब की स्पिन से प्रभावित होकर स्टोक्स ने वो वायरल क्लिप मैनेजर डायरेक्टर रॉब की और मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम को भेज दी।

स्टोक्स ने इस बारे में बताते हुए कहा, "ईमानदारी से कहूं तो बैश (शोएब बशीर) को पहली बार सामने से मैंने अबू धाबी में देखा। पहली बार मैंने उन्हें ट्विटर पर देखा था। मुझे लगता है कि काउंटी चैम्पियनशिप (अकाउंट) ने सर एलिस्टर कुक के खिलाफ उनकी गेंदबाजी की एक छोटी सी क्लिप डाली थी। मैं कीसी (रॉब की) और बैज़ (ब्रेंडन मैकुलम) के साथ एक व्हाट्सएप ग्रुप में हूं। मैंने वास्तव में क्लिप को आगे भेजा और कहा, 'इस पर एक नजर डालें, ये कुछ ऐसा हो सकता है जिसके साथ हम अपने भारत दौरे पर काम कर सकते हैं और ये वहीं से आगे बढ़ता गया। उसे लायंस टूर के लिए चुना गया और जाहिर है, उस टूर के कोचों ने हमें सब कुछ वापस दे दिया।'

Also Read: Live Score

अब ये देखना दिलचस्प होगा कि बशीर अपने टेस्ट डेब्यू पर स्टोक्स की उम्मीदों पर कितना खरा उतर पाते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार