1 जुलाई। हरारे में खेले जा रहे त्रिकोणीय टी-20 इंटरनेशनल के पहले मैच में जिम्बाब्वे की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया।

Advertisement

पहले खेलते हुए पाकिस्तान की टीम ने अबतक ये खबर लिखे जाने तक 14 ओवर में 117 रन बना लिए हैं। इस दौरान शोएब मलिक ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर में 2000 रन पूरे कर लिए हैं। 

शोएब मलिक ऐसा करने वाले वर्ल्ड के केवल तीसरे बल्लेबाज हैं। शोएब मलिक ने 2000 टी-20 इंटरनेशनल रन 92 पारियों में पूरा करने में सफलता पाई है। 

गौरतलब है कि टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनानें का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल के नाम हैं।

मार्टिन गप्टिल ने 73 टी-20 इंटरनेशनल पारियों मं 2271 रन बनाए हैं तो वहीं मैक्कुलम ने 70 पारियों में 2140 रन बनाए हैं। शोएब मलिक ने अपने टी-20 इंटरनेशनल में 7 अर्धशतक जमाने का कमाल किया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार