Shofirul Islam Record: बांग्लादेश के बाएं हाथ के घातक तेज गेंदबाज़ शोरिफुल इस्लाम (Shoriful Islam) मैके टेस्ट (AUS vs BAN 2nd Test) के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम की पहली इनिंग में उनके बल्लेबाज़ों पर कहर बनकर बरसे और उन्होंने 11 ओवर गेंदबाज़ी करके 6 विकेट (35 रन देकर) चटकाए। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्होंने एक बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।

Advertisement

तोड़ा हसन महमूद का महारिकॉर्ड: 25 वर्षीय शोरिफुल इस्लाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में बांग्लादेश के लिए सबसे बेस्ट स्पेल डालने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने हसन महमूद का रिकॉर्ड तोड़कर ये कारनामा किया जिन्होंने हाल ही में डार्विन टेस्ट के दौरान 17 ओवर में 55 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में सबसे बेहतर गेंदबाजी करने वाले बांग्लादेशी गेंदबाज़

  • शोरिफुल इस्लाम - 11 ओवर में 35 रन देकर 6 विकेट (साल 2026, मैके टेस्ट)
  • हसन महमूद - 17 ओवर में 55 रन देकर 6 विकेट (साल 2026, डार्विन टेस्ट)
  • मोहम्मद रफ़ीक - 32.3 ओवर में 62 रन देकर 5 विकेट (साल 2006, फतुल्लाह टेस्ट)
  • मेहदी हसन मिराज - 33.1 ओवर में 66 रन देकर 5 विकेट (साल 2026 डार्विन टेस्ट)
  • शाकिब अल हसन - 25.5 ओवर में 68 रन देकर 5 विकेट (साल 2017, मीरपुर टेस्ट)

गौरतलब है कि शोरिफुल इस्लाम के पास मैके टेस्ट के दूसरे दिन अपने ये आंकडे़ं बेहतर करने का मौका होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अभी ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में ऑलआउट नहीं हुई हैं। उन्होंने 40 ओवर खेलकर 165 रन बनाकर 8 विकेट खोए हैं। इससे पहले बांग्लादेश पहले दिन के खेल में बैटिंग करने मैदान पर आई थी और वो 34 ओवर में 64 रन बनाकर ऑलआउट हो गए थे।

ऐसी है दोनों टीमें

बांग्लादेश (प्लेइंग XI): शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, शरीफुल इस्लाम

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): ट्रेविस हेड, मैट रेनशॉ, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार