Australia vs Bangladesh, 2nd Test: बांग्लादेश के लिए शोरिफुल इस्लाम (Shoriful Islam) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैके के ग्रे बैरियर रीफ एरिना में दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन (22 अगस्त) पहली पारी में 19 गेंदों में 14 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके जड़ा। नंबर 11 पर बल्लेबाजी करने उतरे शोरिफुल पहली पारी में बांग्लादेश टीम के टॉप स्कोरर रहे।
141 साल बाद ऐसा हुआ है जब ऑस्ट्रेलिया में हुए टेस्ट मैच की एक पारी में नंबर 11 का बल्लेबाज टॉप स्कोरर रहा है। इससे पहले यह कारनामा ऑस्ट्रेलिया के फ्रेडरिक स्पोफ़र्थ ने किया था। साल 1885 में मेलबर्न में खेले गए सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में नंबर 11 पर बल्लेबाजी करते हुए स्पोफर्थ ने 70 गेंदों में 50 रन की पारी खेली थी।
बता दें कि इस मुकाबले से शोरिफुल ने बांग्लादेश टीम में वापसी की है, उन्हें इस मुकाबले के लिए एबादत हुसैन की जगह प्लेइंग इलेवन में मौका मिला। चोटिल होने के कारण वह पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद बांग्लादेश की टीम 34 ओवर में 64 रनों पर ऑलआउट हो गई। शोरिफुल के अलावा मेहदी हसन मिराज (11), ताइजुल इस्लाम (नाबाद 11) और हसन महमूद (10) बनाए, लेकिन टीम के बाकी सात बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए।
ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में रिकॉर्डतोड़ गेंदबाजी कते हुए 12 रन देकर 6 विकेट लिए। उनके अलावा कप्तान पैट कमिंस ने 3 विकेट और जोश हेजलवुड ने 1 विकेट लिया।
टीमें:
बांग्लादेश (प्लेइंग XI): शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): ट्रैविस हेड, मैट रेनशॉ, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड
Also Read: LIVE Cricket Score