22 जनवरी।  पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल काफी समय से पाकिस्तान क्रिकेट से बाहर हैं। साल 2017 में आखिरी दफा  कामरान अकमल ने पाकिस्तान के लिए कोई इंटरनेशनल क्रिकेट खेला था। भले ही  कामरान अकमल पाकिस्तान के लिए इंटरनेशननल क्रिकेट नहीं खेल पा रहे हैं लेकिन घेरलू क्रिकेट में लगातार अच्छा परफॉर्मेंस कर रहे हैं।

Advertisement

अभी हाल ही में कामरान अकमल ने कायदे आजम ट्रॉफी टूर्नामेंट में कमाल का परफॉर्मेंस कर सबसे ज्यादा रन बनानें वाले बल्लेबाज बने थे।  कामरान अकमल ने इस टूर्नामेंट में 906 रन 60.40 की औसत के साथ रन बनाए थे। जिसमें उन्होंने 3 शतक और 3 अर्धशतक जमाए थे। अच्छा परफॉर्मेंस करने के बाद भी पाकिस्तान बोर्ड  कामरान अकमल को पाकिस्तान की सीनियर टीम में शामिल नहीं कर रहा है।

Advertisement

ऐसे में  कामरान अकमल काफी नाराज हैं और पाकिस्तान बोर्ड की इस हरकत से बयानबाजी कर रहे हैं।  कामरान अकमल ने कहा कि नाराज होकर पाकिस्तान बोर्ड के चयनकर्ताओं के कहा है कि " मैं एक पाकिस्तानी क्रिकेटर हूं और पिछले पांच साल से लगातार प्रदर्शन कर रहा हूं। आप एक नया सिस्टम लेकर आए, जिसमें अच्छे स्तर, बेहतरीन प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सीधे चयन किया जाएगा, तो क्या मुझे चयन के लिए भारत या ऑस्ट्रेलिया चले जाना चाहिए और वहां जाकर प्रदर्शन करना चाहिए। '

वैसे पाकिस्तान के कमरान अकमल ने अबतक 53 टेस्ट में 30.79 की औसत के साथ 2648 रन बनाए हैं तो वहीं 157 वनडे मैच खेलकर 3236 रन बनाए हैं। कमरान अकमल ने वनडे में कुल 5 शतक ठोके हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार