भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज के पहले दो मैचों में ईशान किशन और शुभमन गिल ने भारत के लिए ओपनिंग की लेकिन इन दोनों मैचों में वो फ्लॉप रहे हैं। शुभमन गिल और ईशान किशन ने हाल ही में वनडे फॉर्मैट में दोहरा शतक लगाया था जिसके बाद पृथ्वी शॉ के होते हुए भी वो टी-20 में ओपनिंग करने के लिए टीम इंडिया की पहली पसंद थे।

Advertisement

हालांकि, पहले दो टी-20 में फ्लॉप होने के बाद अब इन दोनों से पहले पृथ्वी शॉ को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की वकालत की जा रही है। पृथ्वी शॉ ने पिछले कुछ महीनों में घरेलू टूर्नामेंट में काफी रन बनाए जिसके चलते उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया लेकिन अभी तक उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है और अब फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सीरीज डिसाइडर मुकाबले में शॉ को ईशान या शुभमन की जगह खिलाया जा सकता है।

Advertisement

ईशान किशन इस समय टी-20 फॉर्मैट में बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं अगर पिछली 13 टी-20 पारियों की बात करें तो किशन 40 रनों की पारी भी नहीं खेल पाए हैं। जबकि शुभमन वनडे की फॉर्म को टी-20 में नहीं दिखा पाए हैं। शुभमन ने पिछली 5 टी-20 पारियों में सिर्फ 76 रन बनाए हैं और उनका औसत सिर्फ 15 के आसपास का रहा है जबकि किशन का औसत भी शुभमन के औसत जैसा ही है।

ऐसे में अब हार्दिक पांड्या अगर तीसरे और आखिरी टी-20 मुकाबले में पृथ्वी शॉ को मौका देते हैं तो शायद शुभमन गिल को बाहर बैठना पड़ सकता है क्योंकि ईशान किशन कीपिंग भी करते हैं और शायद उन्हें प्लेइंग इलेवन में रखना टीम मैनेजमेंट की मज़बूरी हो सकती है। खैर क्या पृथ्वी को तीसरे टी-20 में मौका मिलेगा या नहीं, इसका इंतज़ार रहेगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार