साउथम्पटन, 19 जून (CRICKETNMORE)| अंगूठे में चोट के कारण इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी वर्ल्ड कप से बाहर हुए भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि भारत वर्ल्ड कप जीतेगा। 

Advertisement

बीसीसीआई ने बुधवार को दिन में जानकारी दी थी कि धवन चोट के कारण वर्ल्ड कप के बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

Advertisement

धवन ने ट्वीट किए गए वीडियो में कहा है, "मैं इस बात को बताकर काफी भावुक हो रहा हूं कि मैं अब आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में नहीं खेल पाऊंगा। दुर्भाग्यवश, मेरा अंगूठा समय पर ठीक नहीं हो पाएगा, लेकिन जिंदगी चलती रहनी चाहिए (शो मस्ट गो ऑन)। मुझे मेरी टीम के साथियों, क्रिकेट प्रशंसक और पूरे देश से जो प्यार और समर्थन मिला उसके लिए मैं उनका आभारी हूं।"

धवन ने आगे कहा, "टीम के खिलाड़ी शानदार खेल रहे हैं, हम अच्छा काम जारी रखेंगे और वर्ल्ड कप जीतेंगे।"

धवन के विकल्प के तौर पर युवा ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया गया है। आईसीसी ने भी पंत के नाम को मंजूरी दे दी है। 

इससे पहले दिन में बीसीसीआई ने धवन के वर्ल्ड कप के बाकी मैचों में उपलब्ध न होने की जानकारी दी थी। उनके हाथ के अंगूठे में चोट है और वह टूर्नामेंट तक ठीक होने की स्थिति में नहीं हैं।

Advertisement

धवन के वर्ल्ड कप से बाहर होने की खबर सबसे पहले आईएएनएस ने दी थी। टीम मैनेजर सुनिल सुब्रह्मण्यम ने साउथम्पटन में बुधवार को मीडिया से बात कर इस बात की पुष्टि की। साथ ही बीसीसीआई ने भी ट्वीट कर धवन के बाहर होने का ऐलान किया। 

सुनील ने कहा, "धवन के बांए हाथ में फ्रैक्चर है। कई विशेषज्ञों की सलाह को मानते हुए धवन जुलाई के मध्य तक निगरानी में रहेंगे, इसलिए वह आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के बाकी के मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। हमने आईसीसी से ऋषभ पंत को धवन के विकल्प के तौर पर टीम में शामिल करने की अपील की है।"

यह जानकारी आईएएनएस को मिली थी कि धवन ने बुधवार सुबह विशेषज्ञों को दिखाया था और इसके बाद ही पंत को टीम में शामिल करने का अनुरोध किया गया। 

Advertisement

बीसीसीआई ने धवन की चोट को लेकर ट्वीट किया, "धवन को बाएं हाथ में फ्रैक्चर है। उन्हें पांच जून 2019 को आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले मैच में चोट लगी थी।"

धवन के स्थान पर लोकेश राहुल ने सलामी बल्लेबाजी का जिम्मा उठाया था। धवन ने पांच जून को आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में शतक जमाया था। 

धवन को जब चोट लगी थी, उसके कुछ ही दिन बाद युवा-विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लैंड पहुंच गए थे और पाकिस्तान के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए मैच से पहले ही टीम के साथ जुड़ गए थे।

Advertisement

भारतीय टीम के सहायक कोच संजय बांगर सहित कप्तान विराट कोहली ने इस बात की उम्मीद जताई थी कि धवन सेमीफाइनल से पहले ठीक हो जाएंगे। उन्होंने कहा था कि वे नहीं चाहते कि धवन टीम से बाहर जाएं। लेकिन, चोट ने धवन को बाहर कर दिया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार