Shree Charani Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम (India Women's Team) की 22 साल की बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज़ श्री चरणी (Shree Charani) ने विमेंस एशिया कप 2026 (Women's Asia Cup 2026) के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और अपने चार ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 4 विकेट चटकाए। गौरतलब है कि उन्होंने दुबई के मैदान पर अपने धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर इतिहास रचा है और दो बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए हैं।
पूनम यादव का रिकॉर्ड तोड़कर बनीं नंबर-1: श्री चरणी ने एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका के चार विकेट लेकर साल 2026 में अपने 39 टी20 विकेट पूरे किए हैं। खास बात ये है कि अब वो एक कलेंडर ईयर में भारत के लिए सर्वाधिक टी20 विकेट लेने वाली गेंदबाज़ बन गईं हैं। उन्होंने पूनम यादव का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने साल 2018 में भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में 35 विकेट चटकाए थे।
एक कैलेंडर ईयर में IND-W के लिए सबसे ज्यादा T20I विकेट
- 39* – श्री चरणी, 2026
- 35 – पूनम यादव, 2018
- 30 – दीप्ति शर्मा, 2024
- 30* – दीप्ति शर्मा, 2026
- 29 – दीप्ति शर्मा, 2022
- 29 – राधा यादव, 2024
एलीट लिस्ट का बनीं हिस्सा: 22 साल की श्री चरणी विमेंस टी20 एशिया कप के फाइनल में बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन और चार विकेट लेने वाली सिर्फ तीसरी खिलाड़ी बन गईं हैं। उन्होंने पूनम यादव और सना मीर की खास रिकॉर्ड लिस्ट में जगह बनाई है। पूनम ने साल 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ विमेंस टी20 एशिया कप के फाइनल में 9 रन देकर 4 विकेट लिए थे। वहीं सना मीर ने पाकिस्तान के लिए साल 2012 के टी20 एशिया कप में ये कारनामा किया था। उन्होंने भारत के खिलाफ 13 रन देकर 4 विकेट निकाले थे।
विमेंस T20I एशिया कप फाइनल में 4 विकेट लेने वाली गेंदबाज़
- 4/9 – पूनम यादव (IND-W) vs BAN-W, कुआलालंपुर, 2018
- 4/13 – सना मीर (PAK-W) vs IND-W, ग्वांगझू, 2012
- 4/20 – श्री चरणी (IND-W) vs SL-W, दुबई, 2026
Also Read: LIVE Cricket Score
भारत ने जीता फाइनल: विमेंस एशिया कप 2026 का फाइनल दुबई के मैदान पर खेला गया था जहां टीम इंडिया ने 183 रन डिफेंड करके श्रीलंका को 72 रनों से मात दी। इस मुकाबले की स्टार प्लेयर शेफाली वर्मा रहीं, जिन्होंने महज़ 39 गेंदों पर तूफानी अंदाज में 68 रन ठोके। गौरतलब है कि टीम इंडिया ने रिकॉर्ड आठवीं बार एशिया कप का खिताब जीता है।