Shreyas Iyer And Xavier Bartlett Relay Catch: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में श्रेयस अय्यर और जेवियर बार्टलेट ने मिलकर ऐसा रिले कैच पकड़ा, जिसने पूरे स्टेडियम को हैरान कर दिया। बाउंड्री पर शानदार तालमेल दिखाते हुए दोनों ने हार्दिक पांड्या को पवेलियन भेज दिया। यह कैच इतना शानदार था कि फैंस भी कुछ पल के लिए दंग रह गए।

Advertisement

वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार (16 अप्रैल) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में एक शानदार फील्डिंग का नजारा देखने को मिला। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और जेवियर बार्टलेट ने मिलकर एक ऐसा रिले कैच पकड़ा, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।

Advertisement

यह घटना मुंबई इंडियंस की पारी के 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर देखने को मिली, जब मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या अपनी पारी को तेजी देने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने इस गेंद को लॉन्ग-ऑन की दिशा में हवा में भेजा। बाउंड्री लाइन पर खड़े श्रेयस अय्यर ने शानदार छलांग लगाई और गेंद को बाउंड्री के बाहर जाने से रोक लिया। लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण वह खुद बाउंड्री पार करने वाले थे, ऐसे में उन्होंने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए गेंद को अंदर की ओर फेंक दिया।

वहीं पास में खड़े जेवियर बार्टलेट पूरी तरह तैयार थे और उन्होंने बिना कोई गलती किए इस कैच को पूरा कर लिया। यह रिले कैच इतना शानदार था कि वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद फैंस भी दंग रह गए। हार्दिक पांड्या 12 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए और मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। क्विंटन डी कॉक ने शानदार शतक जड़ते हुए 60 गेंदों में नाबाद 112 रन बनाए, जबकि नमन धीर ने 50 रन की अहम पारी खेली। पंजाब किंग्स के लिए गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट झटके।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार