पंजाब किंग्स के कप्तान और भारतीय स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर एक अनोखे कारण से चर्चा में आ गए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के बाद पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन से पहले उन्हें अचानक जूतों की जरूरत पड़ गई। ऐसे में उन्होंने जो किया, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर रविवार (20 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में शानदार जीत के बाद एक मजेदार वजह से सुर्खियों में आ गए। मैच खत्म होने के बाद जब वह पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन के लिए जाने वाले थे, तब उनके पास पहनने के लिए जूते नहीं थे और वह चप्पलों में घूमते नजर आए।
दरअसल, BCCI के नियमों के मुताबिक कोई भी खिलाड़ी चप्पल या स्लीवलेस जर्सी पहनकर प्रेजेंटेशन सेरेमनी में हिस्सा नहीं ले सकता। ऐसा करने पर भारी जुर्माना भी लग सकता है। जैसे ही अय्यर को इस बात का ध्यान आया, उन्होंने तुरंत पास खड़े एक कैमरामैन से जूते उधार ले लिए। इस पूरे मजेदार पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें अय्यर कैमरामैन के जूते पहनकर प्रेजेंटेशन के लिए जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
VIDEO:
अगर मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर रहा। टीम के लिए प्रियांश आर्य ने 93 रन और कूपर कोनोली ने 87 रन की शानदार पारी खेली।
Also Read: LIVE Cricket Score
255 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम कुछ खास नहीं कर पाई। ऋषभ पंत (43), एडेन मार्कराम (42) और मिचेल मार्श (40) ने कोशिश जरूर की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। लखनऊ की टीम 20 ओवर में 200 रन ही बना सकी और 54 रन से मुकाबला हार गई।