भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने न्यूजीलैंड के कानपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में शानदार अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। अपना डेब्यू मैच खेल रहे हैं अय्यर पहले दिन का खेल खत्म होने तक 75 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। 136 गेंदों का सामना करते हुए उन्होंने सात चौकों और दो छक्के जड़े।

Advertisement

अय्यर कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में टेस्ट डेब्यू करते हुए 50 प्लस स्कोर बनाने वाले दुनिया के पांचवें और भारत के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। भारत के लिए किसी खिलाड़ी ने 52 साल बाद ऐसा किया है। 

Advertisement

अय्यर से पहले यह दिग्गज भारतीय बल्लेबाज गुंडप्पा विश्वनाथ ने यह कारनामा किया था। विश्वनाथ ने साल 1969 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ग्रीन पार्क में टेस्ट डेब्यू करते हुए 137 रनों की शानदार पारी खेली थी।

श्रेयस भारत के 303वें पुरुष टेस्ट क्रिकेटर बने। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है, उनके नाम 54 मैचों में 52.18 के औसत से 4592 रन दर्ज हैं। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 258 रन बना लिए हैं। खराब रोशनी के कारण दिन का 84 ओवरों का खेल ही संभव हो सका। अय्यर के अलावा ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा नाबाद 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अय्यर ने जडेजा के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए नााबाद 113 रनों की साझेदारी कर ली है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार