भारत के नए टी-20I कप्तान श्रेयस अय्यर एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। टीम इंडिया का नया कप्तान बनने के तुरंत बाद, श्रेयस अय्यर को हाल ही में एक क्रिकेट इवेंट में साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स के साथ देखा गया। इस दौरान अय्यर को बैटिंग करते हुए नहीं बल्कि बॉलिंग करते हुए देखा गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अय्यर को बॉलिंग करते हुए देखा जा सकता है। इस मज़ेदार पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, ये सिर्फ एक दोस्ताना एग्जीबिशन मैच था, लेकिन फैंस को इस बैटल में प्रतिस्पर्धा भी देखने को मिली। इस मज़ेदार वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।
अय्यर मौजूदा समय में मुंबई की टी20 लीग (T20 Mumbai 2026) में खेल रहे है जहां बीते शनिवार, 06 जून को उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व टी20 कैप्टन सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की टीम के खिलाफ एक धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेली। ये मुकाबला ट्रायम्फ्स नाइट्स एमएनई और सोबो मुंबई फाल्कन्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था जो कि टी20 मुंबई 2026 टूर्नामेंट का 12वां मुकाबला था।
Also Read: LIVE Cricket Score
इस मुकाबले में ही सोबो फाल्कन्स की तरफ से नंबर-4 पर खेलते हुए श्रेयस अय्यर ने अपनी क्लास दिखाई और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली ट्रायम्फ्स नाइट्स एमएनई के गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई करके 36 गेंदों पर 61 रन ठोके। ध्यान दें कि श्रेयस ने अपनी पारी के दौरान लगभग 170 की तूफानी स्ट्राइक रेट से बैटिंग की और 5 चौके 4 छक्के भी ठोके। उनकी ये इनिंग ही सोबो मुंबई फाल्कन्स के लिए जीत का अंतर बनी जिसके दम पर टीम ने 16.4 ओवर में 148 रनों का लक्ष्य हासिल करके विपक्षी टीम को 5 विकेट से हराया। इस मुकाबले में श्रेयस को उनकी 61 रनों की इनिंग के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया है।