IPL 2026, Punjab Kings vs Delhi Capitals: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 210 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। प्रियांश आर्य ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने अंत तक टिककर जिम्मेदार पारी खेली। 

Advertisement

आईपीएल 2026 का 55वां मुकाबला सोमवार (11 मई) को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स को प्रियांश आर्य ने शानदार शुरुआत दिलाई और प्रभसिमरन सिंह (18) के साथ पहले विकेट के लिए 43 गेंदों में 78 रन की साझेदारी की। प्रभसिमरन सिंह ने 15 गेंदों में 18 रन बनाए, जबकि प्रियांश आर्य ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

इसके बाद कूपर कोनोली और कप्तान श्रेयस अय्यर ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 83 रन की अहम साझेदारी हुई। कोनोली ने 27 गेंदों में 38 रन बनाए, वहीं श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेलते हुए 36 गेंदों में नाबाद 59 रन की शानदार पारी खेली।

इसके अलावा आखिरी ओवरों में सूर्यांश शेडगे ने भी तेजी से 8 गेंदों में 21 रन बटोरे और टीम के स्कोर को 210 रन तक पहुंचा दिया।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिचेल स्टार्क और माधव तिवारी ने 2-2 विकेट हासिल किए। वहीं मुकेश कुमार को भी 1 सफलता मिली।

Advertisement

टीमें इस मैच के लिए
पंजाब किंग्स (प्लेइंग XI): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसन, बेन ड्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: हरप्रीत बराड़, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, प्रवीन दुबे।

Also Read: LIVE Cricket Score

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग XI): अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मुकेश कुमार, आकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क, लुंगी एंगिडी।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: पाथुम निसंका, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, त्रिपुर्णा विजय।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार