India Probable Playing XI For 1st T20 Vs IRE: भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला (IRE vs IRE 1st T20) शुक्रवार, 26 जून को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा। तो आइए आज हम आपको अपने इस खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि इस मुकाबले में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

Advertisement

श्रेयस अय्यर करेंगे कप्तानी: भारतीय चयनकर्ताओं ने भविष्य को ध्यान में रखकर श्रेयस अय्यर को नया टी20 कैप्टन चुना है, जो कि आयरलैंड टूर से ही ये जिम्मेदारी संभालेंगे। 31 साल के श्रेयस भारतीय वनडे टीम के अहम सदस्य रहे हैं और लगभग तीन साल बाद टी20 इंटरनेशनल में वापसी करने वाले हैं। उन्होंने साल 2023 (दिसंबर) में ऑस्ट्रेलिया के सामने अपना आखिरी T20I मुकाबला खेला था। इसके अलावा उनके नाम 51 टी20 इंटरनेशनल में 30.66 की औसत से 1104 रन दर्ज हैं। 

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है डेब्यू का मौका: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी जिन्होंने साल 2026 के IPL में सर्वाधिक रन (14 मैचों में 776 रन) बनाने का कारनामा किया, उन्हें आयरलैंड टूर पर अपना T20I डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। गौरतलब है कि वैभव टी20 फॉर्मेट में 220 का स्ट्राइक रेट रखते हैं और अब तक 34 टी20 मैचों में 4 शतक के साथ 1,477 रन दर्ज बना चुके हैं।

हर्षित राणा को होगी वापसी: भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज़ हर्षित राणा जो कि साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप के शुरू होने से ठीक पहले चोटिल हो गए थे, वो अब पूरी तरह फिट हो चुके हैं और मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने 2026 की शुरुआत (28 जनवरी) में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। वो देश के लिए अब तक 2 टेस्ट, 14 वनडे और 9 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं।

प्रिंस यादव को भी मिल सकता है T20I कैप: IPL19 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अपनी रफ्तार से तहलका मचाने वाले तेज गेंदबाज़ प्रिंस यादव भी T20I कैप पाने के करीब दिख रहे हैं। उन्हें जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे दिग्गज तेज गेंदबाज़ों की गैरमौजूदी में खेलने का मौका मिल सकता है।

याद दिला दें कि प्रिंस लगातार 140 प्लस kph की स्पीड से गेंदबाज़ी करते हैं और उन्होंने हाल ही में भारत के लिए अपना ODI डेब्यू भी किया है। इसके अलावा उन्होंने साल 2026 के IPL में 14 मैचों में 8.82 की इकोनॉमी से बॉलिंग करके 16 विकेट (14 मैच) निकाले  थे। वो अब तक कुल 35 टी20 मैच खेलकर 38 विकेट चटका चुके हैं।

Advertisement

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी/संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रिंस यादव/प्रसिद्ध कृष्णा।

Also Read: LIVE Cricket Score

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार