Punjab Kings vs Gujarat Titans:पंजाब किंग्स के कप्तान और स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने मंगलवार (31 मार्च) को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुल्लांपुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मुकाबले मे 11 गेंदों मे 18 रन की पारी खेली, जिसमें दो छक्के जड़े। भले ही श्रेयस बड़ी पारी नहीं खेल पाए लेकिन उन्होंने खास रिकॉर्ड बना दिया।

Advertisement

बतौर कप्तान आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में अय्यर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं और इस लिस्ट में उन्होंने डेविड वॉर्नर को पछाड़ा। अय्यर ने कप्तान के तौर पर 87 पारियों में 111 छक्के जड़ दिए हैं, वहीं वॉर्नर के नाम 83 पारियों में 109 छक्के दर्ज हैं।

Advertisement

बता दें कि मुल्लांपुर में श्रेयस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। उन्होंने इस मैदान पर छह पारियों में 7.50 की औसत और 118.42 की स्ट्राईक रेट से 45 रन बनाए हैं।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में पंजाब ने गुजरात की टीम को 3 विकेट से हरा दिया और जीत के साथ सीजन की शुरूआत की। इसके अलावा बतौर कप्तान आईपीएल में  87 मैच के बाद सबसे ज्यादा जीत के मामले में श्रेयस संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उनकी यह 51वीं जीत है और रोहित शर्मा ने भी पहले 87 आईपीएल मैच में बतौर कप्तान 51 मैच जीते थे। 

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलन के बाद गुजरात ने 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। जिसमें कप्तान शुभमन गिल ने 39 रन, जोस बटलर ने 38 रन और ग्लेन फिलिप्स ने 25 रन बनाए।

गुजरात के लिए विजयकुमार वैशाक ने 3 विकेट, युजवेंद्र चहल ने 2 औऱ मार्को यान्सेन ने 1 विकेट लिए।

Advertisement

जवाब में पंजाब ने 19.1 ओवर में 7 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली।  बल्ले से जीत के हीरो रहे कूपर कोनोली ने 44 गेंदों में नाबाद 72 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के जड़े। उनके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 24 गेंदों में 37 रन का योगदान दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट, कागिसो रबाडा, अशोक शर्मा, राशिद खान और वॉशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार