कप्तान श्रेयस अय्यर (88) और युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (66) की अगुआई में बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल-13 में कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 229 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। शॉ के अलावा ऋषभ पंत ने भी 38 रनों की तेज तर्रार पारी खेल दिल्ली को 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 228 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। इसके अलावा शिखर धवन ने 26 रनों का योगदान दिया।

Advertisement

शॉ ने धवन के साथ मिलकर टीम को तेज शुरुआत दी। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 56 रन जोड़ लिए थे। तभी धवन मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रव्रती की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में इयोन मोर्गन के हाथों लपके गए। मोर्गन ने उनका शानदार कैच पकड़ा। धवन ने 16 गेंदों पर 26 रन बनाए।

Advertisement

धवन के जाने के बाद शॉ ने इस आईपीएल का अपन दूसरा अर्धशतक पूरा किया और कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ 73 रनों की साझेदारी की। शॉ, कमलेश नागरकोटी की गेंद पर शुभमन गिल के हाथों लपके गए। 41 गेंदों पर चार चौके और चार छक्के लगाने वाले शॉ का विकेट 129 रनों के कुल स्कोर पर गिरा।

अय्यर ने फिर पंत के साथ भी 72 रनों की साझेदारी करते हुए 200 के पार पहुंचाया। पंत ने 2-1 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे। पंत ने 17 गेंदें ही खेलीं जिनमें से पांच पर चौके और एक पर छक्का मारा।

उनके जाने के बाद अय्यर टीम को और आगे ले गए। मार्कस स्टोइनिस इस मैच में सिर्फ एक रन ही बना सके। अय्यर के साथ शिमरन हेटमायर सात रन बनाकर नाबाद रहे।

कोलकाता की ओर से आंद्रे रसेल ने दो विकेट लिए जबकि वरुण तथा नागरकोटी को एक-एक सफलता हाथ लगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार