भारतीय टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर वनडे क्रिकेट में एक बड़े मुकाम के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में अगर वह 11 रन बना लेते हैं तो यह उपलब्धि हासिल कर विराट कोहली को भी पीछे छोड़ देंगे।

Advertisement

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और हाल ही में टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम के कप्तान बनाए गए श्रेयस अय्यर के पास लखनऊ में इतिहास रचने का शानदार मौका होगा। अफगानिस्तान के खिलाफ जारी तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे बुधवार (17 जून) को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा और इस मुकाबले में अय्यर एक खास उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं।

Advertisement

श्रेयस अय्यर फिलहाल अपने वनडे करियर में 3000 रन पूरे करने से सिर्फ 11 रन दूर हैं और दूसरे वनडे में उनके पास यह मौका होगा कि वह भारत के लिए वनडे क्रिकेट में 3000 रन बनाने वाले 22वें बल्लेबाज बन जाएं।

यह उपलब्धि और भी खास इसलिए होगी क्योंकि अय्यर इसके साथ विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ सकते हैं। अगर वह 11 रन बना लेते हैं तो 72 पारियों में 3000 वनडे रन पूरे कर लेंगे। इसके साथ ही वह शिखर धवन के साथ संयुक्त रूप से भारत के लिए सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।

वहीं विराट कोहली ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 75 पारियां ली थीं। ऐसे में अय्यर न सिर्फ 3000 रन पूरे करेंगे बल्कि कोहली से भी तेज इस उपलब्धि तक पहुंच जाएंगे। कोहली इस समय हैमस्ट्रिंग चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं।

वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

  1. शुभमन गिल – 62 पारी
  2. शिखर धवन – 72 पारी
  3. विराट कोहली – 75 पारी
  4. केएल राहुल – 78 पारी
  5. नवजोत सिंह सिद्धू – 79 पारी
Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

31 वर्षीय श्रेयस अय्यर अब तक 77 वनडे मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 71 पारियों में 2989 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 45.98 और स्ट्राइक रेट 98.48 का रहा है। उनके नाम वनडे क्रिकेट में 5 शतक और 23 अर्धशतक भी दर्ज हैं।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार