Shreyas Iyer Century: रणजी ट्रॉफी 2024 (Ranji Trophy 2024) का 22वां मुकाबला महाराष्ट्र और मुंबई के बीच के एमसीए ग्राउंड, पुणे में खेजा रहा है जहां मुकाबले के दूसरे दिन श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने मुंबई के लिए नंबर 5 पर बल्लेबाज़ी करते हुए शानदार शतकीय पारी खेली है। श्रेयस ने 131 बॉल पर सेंचुरी ठोकी और इसी के साथ उन्होंने एक बार फिर भारतीय टेस्ट टीम में अपनी जगह ले दरवाजा खटखटाया है।

Advertisement

श्रेयस अय्यर ने महाराष्ट्र के गेंदबाज़ों के खिलाफ मुंबई के लिए एक छोर संभालकर रन बनाते हुए 9 चौके और 3 छक्के मारकर अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 72 रन सिर्फ बाउंड्री के दम पर बनाए। वो काफी संतुलन में बैटिंग करते दिखे और उन्होंने 76.52 की स्ट्राइक से रन जोड़े। आपको बता दें कि श्रेयस के करियर की ये 14वां फर्स्ट क्लास सेंचुरी है। खबर लिखे जाने तक वो अभी भी नॉट आउट हैं और मैदान पर बैटिंग कर रहे हैं।

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि बीते समय में श्रेयस इंटरनेशनल लेवल पर टेस्ट टीम में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यही वजह है वो घरेलू टूर्नामेंट में प्रदर्शन करके एक बार फिर चयनकर्ताओं को प्रभावित करने की कोशिश में हैं। श्रेयस को हाल ही में ना ही बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में चुना गया और ना ही न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उनका चयन हुआ।

गौरतलब है कि टेस्ट फॉर्मेट में श्रेयस ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मुकाबला साल की शुरुआत में फरवरी के महीने में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। वहीं वनडे फॉर्मेट में वो अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के तीसरे मैच में बैटिंग करते नज़र आए थे। बात करें अगर टी20 फॉर्मेट की तो यहां तो उन्हें साल 2023 के बाद से ही मौका नहीं मिला है। उन्होंने देश के लिए आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2023 में दिसंबर के महीने में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

ऐसे में ये साफ है कि मौजूदा समय में चयनकर्ता श्रेयस को टीम में चुनने के पक्ष में नहीं दिखे रहे। अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि वो घरेलू टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित कर पाते हैं या नहीं। श्रेयस ने भारत के लिए 14 टेस्ट, 62 वनडे और 51 टी20 मैच खेले हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार