मुंबई, 19 फरवरी | आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और इंडिया-ए टीम के बीच मुंबई के ब्रेब्रोन स्टेडियम में खेला गया तीन दिवसीय अभ्यास मैच रविवार को बेनतीजा समाप्त हो गया। इंडिया-ए की पहली पारी रविवार को 403 रनों पर समेटने के बाद आस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में अभ्यास मैच के तीसरे दिन रविवार को स्टम्प्स तक चार विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए। 

अपने पिछले दिन (शनिवार) के स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 176 रनों से आगे खेलने उतरी इंडिया-ए टीम ने श्रेयस अय्यर (नाबाद 202) के नाबाद दोहरे शतक की बदौलत रविवार को अपने खाते में 227 रन जोड़े।  इंडिया-ए की पारी को आगे बढ़ाने उतरे ऋषभ पंत (21) और अय्यर ने पांचवें विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी की और टीम के स्कोर को 172 सले 227 तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर स्टीव ओ केफे ने पंत को कैच आउट किया। इसके बाद ईशान किशन केवल चार रन बनाकर आउट हो गए। इसकी मदद से विराट कोहली बन रहे हैं किंग कोहली, खुद कोहली ने किया ऐसा खुलासा

कृष्नप्पा गौथम (74) ने श्रेयस के साथ सातवें विकेट के लिए 138 रनों की शतकीय साझेदारी कर टीम का स्कोर 372 तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर स्टीव ने गौथम को आउट किया। स्टीव ने शाहबाद नदीम को भी खाता खोले बिना 372 के ही कुल योग पर पवेलियन भेजा।  इसके बाद आए अशोक डिंडा (2) और नवदीप सैनी (4) को नाथन ल्योन ने घर भेजा। 403 के कुल योग पर सैनी के आउट होने के साथ ही इंडिया-ए की पारी समाप्त हो गई। श्रेयस ने 210 गेदों में 27 चौके और सात छक्के लगाए। 

Advertisement

आईपीएल 2017 में स्टीव स्मिथ की कप्तानी में धोनी लेगें खास बदला..जानिए EXCLUSIVE NEWS

आस्ट्रेलिया के लिए ल्योन ने सबसे अधिक चार विकेट लिए, वहीं स्टीव ने तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा, जैक्सन बर्ड को दो और मिशेल मार्श को एक सफलता हासिल हुई आस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में स्टम्प्स तक चार विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए। टीम के लिए डेविड वॉर्नर के 35 और पीटर हैंडस्कॉम्ब के 37 रनों का योगदान दिया। 

इंडिया-ए के लिए आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में हार्दिक पांड्या, सैनी, डिंडा और पंत ने एक-एक विकेट लिया।  आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में कप्तान स्टीव स्मिथ (107), शॉन मार्श (104), मिशेल मार्श (75) और मैथ्यू वेड (64) की बदौलत सात विकेट के नुकसान पर 469 रन बनाए थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार