मुंबई के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने शनिवार (23 नवंबर) को गोवा के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 के मुकाबले में अपनी तूफानी शतक से धमाल मचा दिया। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान अय्यर ने 57 गंदों में 288.07 की स्ट्राईक रेट से नाबाद 130 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 10 छक्के जड़े। इस शतकीय पारी के दौरान अय्यर ने कुछ खास रिकॉर्ड बनाए। 

Advertisement

सूर्यकुमार यादव को छोड़ा पीछे

Advertisement

मुंबई के लिए टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अय्यर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, उनके इस पारी के बाद 1491 रन हुए हैं। अय्यर ने सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा, जिन्होंने मुंबई के लिए टी-20 में 1420 रन बनाए हैं।  1713 रन के साथ आदित्य तारे पहले नंबर पर हैं। 

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे ज्यादा शतक

अय्यर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आए गए हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में तीसरा शतक जड़कर ईशान किशन, अभिषेक शर्मा,ऋतुराज गायकवाड़ औऱ उनमुक्त चंद की बराबरी की है। 

मुंबई के लिए टी-20 में तीन शतक जड़ने वाले वह पहले खिलाड़ी हैं। उनके अलावा रोहित शर्मा, शोएब शेख औऱ पृथ्वी शॉ ने 1-1 शतक जड़ा है।  

Advertisement

बता दें कि 24 और 25 नवंबर को आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन होना है, अय्यर भी इसका हिस्सा होंगे। पिछले सीजन उनकी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। लेकिन आगामी ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन नहीं किया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार