आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 से पहले श्रेयस अय्यर ने धमाका करते हुए पूरा माहौल अपनी तरफ कर लिया है। शनिवार, 23 नवंबर को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का 17वां संस्करण शुरू हुआ और ग्रुप ई के मैच में मुंबई के लिए खेलते हुए अय़्यर ने गोवा के खिलाफ तूफानी शतक लगा दिया। अय्यर ने 47 गेंदों में नौ चौकों और सात छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया और अंत तक नाबाद रहते हुए 57 गेंदों में 11 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 130 रन बनाए।

Advertisement

अय्यर के तूफानी शतक की बदौलत मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 250 रन बनाए और इन 250 में से अय्यर ने 130 रन बनाए। ये SMAT इतिहास का छठा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। अय्यर ने पहले SMAT में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन तिलक वर्मा ने 23 नवंबर को 151 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

Advertisement

गौरतलब है कि अय्यर की ये पारी बेहद महत्वपूर्ण समय पर आई है, क्योंकि बीसीसीआई 24 नवंबर को जेद्दा में आईपीएल 2025 का मेगा-ऑक्शन आयोजित करने वाला है और अय्यर भी इस ऑक्शन का हिस्सा होने वाले हैं। अय्यर ने केकेआर को 2024 में उनका तीसरा आईपीएल खिताब दिलाया था लेकिन मेगा ऑक्शन से पहले नाइट राइडर्स द्वारा उन्हें रिलीज़ कर दिया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला कि दोनों के बीच सैलरी को लेकर आपसी सहमति नहीं बन सकी। ये भी खबरें सामने आई कि श्रेयस ऑक्शन में अपनी योग्यता का परीक्षण करना चाहते थे। अब, अय्यर का ये शतक कई फ्रैंचाइज़ियों का ध्यान आकर्षित कर सकता है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि अय़्यर के पीछे कौन सी टीमें जाती हैं और वो ऑक्शन से कितनी रकम हासिल करने में सफल रहते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार