श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) भारतीय टी20 टीम के नए कैप्टन घोषित कर दिए गए हैं, जो कि 26 जून से आयरलैंड टूर पर इंडिया को लीड करते नज़र आएंगे। गौरतलब है कि वो मौजूदा समय में मुंबई की टी20 लीग (T20 Mumbai 2026) में खेल रहे है जहां बीते शनिवार, 06 जून को उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व टी20 कैप्टन सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की टीम के खिलाफ एक धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेली।
ये मुकाबला ट्रायम्फ्स नाइट्स एमएनई और सोबो मुंबई फाल्कन्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था जो कि टी20 मुंबई 2026 टूर्नामेंट का 12वां मुकाबला था। इस मुकाबले में ही सोबो फाल्कन्स की तरफ से नंबर-4 पर खेलते हुए श्रेयस अय्यर ने अपनी क्लास दिखाई और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली ट्रायम्फ्स नाइट्स एमएनई के गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई करके 36 गेंदों पर 61 रन ठोके।
ध्यान दें कि श्रेयस ने अपनी पारी के दौरान लगभग 170 की तूफानी स्ट्राइक रेट से बैटिंग की और 5 चौके 4 छक्के भी ठोके। उनकी ये इनिंग ही सोबो मुंबई फाल्कन्स के लिए जीत का अंतर बनी जिसके दम पर टीम ने 16.4 ओवर में 148 रनों का लक्ष्य हासिल करके विपक्षी टीम को 5 विकेट से हराया। इस मुकाबले में श्रेयस को उनकी 61 रनों की इनिंग के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया है।
बात करें अगर इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन की तो उन्होंने भी वानखेडे़ के मैदान पर कुछ बेहद ही शानदार शॉट खेले और 24 गेंदों पर 200 की स्ट्राइक रेट से 48 रन बनाए। उनके बैट से 3 चौके और 4 छक्के निकले। वो बीते समय में बड़े मंच पर ऐसा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, जिस वज़ह से ही उन्हें टीम इंडिया की टी20 स्क्वाड से ड्रॉप कर दिया गया है।
इंग्लैंड और आयरलैंड टूर के लिए भारतीय टी20 स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।
Also Read: LIVE Cricket Score
एशियन गेम्स के लिए भारतीय स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी।