ENG vs IND ODI: इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय टीम को जोस बटलर के रुप में बड़ा विकेट जरूर मिला, लेकिन इस दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने सभी की सांसें रोक दीं। कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज गुरनूर बरार कैच लेने के प्रयास में आपस में टकरा गए।

Advertisement

इंग्लैंड और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार (14 जुलाई) को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा और मेजबान टीम को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

इसी बीच इंग्लैंड की पारी के 16वें ओवर में एक ऐसा पल आया जिसने मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों और फैंस को कुछ सेकंड के लिए चिंता में डाल दिया। यह ओवर डाल रहे तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की पहली गेंद पर जोस बटलर ने लेग साइड में शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का मोटा किनारा लेकर हवा में काफी ऊंची चली गई।

गेंद हवा में थी और उसे पकड़ने के लिए मिड-ऑफ से कप्तान शुभमन गिल और मिड-ऑन से गुरनूर बरार दोनों तेजी से दौड़ पड़े। ऐसा लग रहा था कि दोनों में से किसी ने भी कैच के लिए आवाज नहीं लगाई। नतीजा यह हुआ कि दोनों खिलाड़ी गेंद पर नजरें जमाए एक-दूसरे से टकरा गए।

हालांकि, राहत की बात यह रही कि गुरनूर बरार ने टक्कर के बावजूद कैच नहीं छोड़ा और जोस बटलर की पारी का अंत कर दिया। बटलर 14 गेंदों में सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे और भारत को एक और बड़ी सफलता मिल गई।

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान विराट कोहली का रिएक्शन भी कैमरे में कैद हो गया। कोहली गुरनूर और गिल की टक्कर देखकर हंसते नजर आए। उनका यह रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक के पहले बल्लेबाजी करने के फैसले को पूरी तरह गलत साबित कर दिया। 25 ओवर के अंदर ही इंग्लैंड ने अपने छह विकेट गंवा दिए थे और टीम का स्कोर 150 रन के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाया था। ऐसे में भारत ने मुकाबले पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली थी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार