Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Final: गुजरात टाइटंस के ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) और साईं सुदर्शन (Sai Sudharsan) के पास रविवार (31 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
गिल और सुदर्शन की जोड़ी अगर इस मैच में 54 रन की साझेदारी कर लेते हैं तो एक आईपीएल सीजन में बतौर जोड़ी सबसे ज्यादा रन जोड़ने का रिकॉर्ड अपने कर लेगी। फिलहाल यह रिकॉर्ड विराट कोहली और एबी डी विलियर्स (2016 में 939 रन), विराट कोहली-फाफ डु प्लेसिस (2023 में 939 रन) की जोड़ी के नाम दर्ज हैं।
बता दें कि आईपीएल 2025 में भी गिल और सुदर्शन की जोड़ी ने 912 रन जोड़े थे।
मौजूदा आईपीएल में गिल और सुदर्शन शानदार फॉर्म में हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। गिल ने 15 पारियों में 48.13 की औसत और सुदर्शन ने 16 पारियों में 47.33 की औसत से 710 रन बनाए हैं।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
आरसीबी औऱ गुजरात टाइटंस के बीच कुल 9 मैच खेले गए हैं, जिसमें आरसीबी ने पांच और गुजरात ने चार मैच में जीत दर्ज की।
संभावित प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार
Also Read: LIVE Cricket Score
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा