दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2020 में अपने अभियान की शुरूआत बुधवार (23 सितंबर) को रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के खिलाफ शेख जायेद स्टेडियम में करेगी। मुंबई जहां अपना पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार चुकी है वहीं कोलकाता इस पहले मैच को जीतना चाहेगी। यह मैच भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

Advertisement

दिनेश कार्तिक ने मुंबई के खिलाफ होने वाले मैच से पहले ही बयान देते हुए अपनी टीम के ओपनिंग बल्लेबाजों के नामों का खुलासा कर दिया है।

Advertisement

कार्तिक ने कहा है कि कल के मैच में उनके लिए सुनील नारायण और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करेंगे। उनके लिए यह परफेक्ट जोड़ी है और ये दोनों ओपनर मैच में कमाल कर सकते है।

कोलकाता की टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ी है और उन नामों में युवा भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल का नाम भी शामिल है। केकेआर के कप्तान कार्तिक को पूरा विश्वास है कि इस आईपीएल में शुभमन का प्रदर्शन बहुत ही शानदार होगा। उनके अनुसार वह सबकी अपेक्षा पर खरे उतरेंगे और उनके लिए आईपीएल का यह सीजन बहुत ही धमाकेदार जाएगा।

कार्तिक ने एक बयान देते हुए कहा कि, "शुभमन एक शानदार बल्लेबाज है। उनसे काफी उम्मीदें रहेंगी। मुझे पूरा विश्वास है कि वो उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करेंगे।"

Advertisement

कार्तिक के अनुसार कल मुंबई के खिलाफ प्लेइंग इलेवन का चुनाव इतना आसान नहीं रहेगा। हालांकि उन्होंने कहा कि ढेर सारे विकल्प होना हमेशा से अच्छी बात होती है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार