IND vs ENG, Shubman Gill Record: शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट में  269 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर विराट कोहली का सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर तोड़ दिया। कप्तान के तौर पर गिल अब टेस्ट इतिहास में भारत के लिए सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस पारी में उन्होंने सिर्फ रन ही नहीं बनाए, बल्कि कई रिकॉर्ड्स की लाइन भी लगाई।

Advertisement

शुभमन गिल का बल्ला इंग्लैंड की धरती पर इतिहास लिख रहा है। बर्मिंघम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में गिल ने भारत की पहली पारी में 269 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और इसी के साथ विराट कोहली का वो रिकॉर्ड भी तोड़ दिया जो पिछले पांच साल से कायम था। विराट ने 2019 में पुणे टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 254* रन बनाए थे, लेकिन अब कप्तान गिल इस लिस्ट में सबसे ऊपर आ गए हैं और टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 250 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं

Advertisement

भारतीय कप्तानों द्वारा टेस्ट में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर

  • शुभमन गिल – 269 बनाम इंग्लैंड, बर्मिंघम (2025)
  • विराट कोहली – 254* बनाम साउथ अफ्रीका, पुणे (2019)
  • विराट कोहली – 243 बनाम श्रीलंका, दिल्ली (2017)
  • विराट कोहली – 235 बनाम इंग्लैंड, मुंबई (2016)
  • एमएस धोनी – 224 बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई (2013)

गिल की इस ऐतिहासिक पारी के दौरान उन्होंने दो बड़ी साझेदारियां भी कीं पहले रविंद्र जडेजा (89 रन) के साथ छठे विकेट के लिए 203 रन जोड़े और फिर वॉशिंगटन सुंदर (42 रन) के साथ सातवें विकेट के लिए 144 रन जोड़कर भारत का स्कोर 550 के पार पहुंचा दिया।

गिल की ये दोहरी सेंचुरी सिर्फ टेस्ट तक सीमित नहीं है। इस पारी के साथ वो अब क्रिस गेल और रोहित शर्मा के बाद दुनिया के तीसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिनके नाम टेस्ट में दोहरा शतक, वनडे में दोहरा शतक और टी20 इंटरनेशनल में शतक है।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

गिल के इंटरनेशनल हाई स्कोर:

  • टेस्ट: 269 रन बनाम इंग्लैंड (बर्मिंघम, 2025)
  • वनडे: 208 रन बनाम न्यूज़ीलैंड (हैदराबाद, 2023)
  • टी20I: 126 रन बनाम न्यूज़ीलैंड (अहमदाबाद, 2023)

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार