IPL 2026, Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders Highlights: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराया। गेंदबाजी में कगिसो रबाडा ने कहर मचाया, जिसके चलते KKR की पारी 180 रन पर सिमटी, फिर शुभमन गिल की कप्तानी पारी की बदौलत टीम ने 2 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी KKR की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान अजिंक्य रहाणे बिना खाता खोले ही आउट हो गए, जबकि अंगकृष रघुवंशी (2) और टिम सेफर्ट (19) भी पावरप्ले के अंदर पवेलियन लौट गए।

Advertisement

ऐसे में कैमरून ग्रीन ने पारी को संभाला और रोवमैन पॉवेल के साथ चौथे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। पॉवेल ने 27 रन का योगदान दिया। इसके बाद ग्रीन ने अनुकूल रॉय (9) के साथ भी पांचवे विकेट के लिए 60 रन जोड़े। कैमरून ग्रीन ने 55 गेंदों में 79 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी की बदौलत KKR ने 20 ओवर में ऑलआउट होकर 180 रन बनाए।

गुजरात टाइटंस के लिए गेंदबाजी में कगिसो रबाडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं मोहम्मद सिराज और अशोक शर्मा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्णा को 1-1 सफलता मिली।

181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस को साईं सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी हुई। सुदर्शन ने 16 गेंदों में 22 रन बनाए। वहीं शुभमन गिल ने एक छोर संभाले रखा और 50 गेंदों में 86 रन की कप्तानी पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी के चलते टीम ने 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट लिए, जबकि सुनील नारायण, रमनदीप सिंह और वैभव अरोड़ा को 1-1 सफलता मिली।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर 6 अंकों के साथ अंकतालिका में चौथे स्थान पर जगह बनाई, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को इस सीजन की पांचवीं हार का सामना करना पड़ा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार