भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने रविवार (24 सितंबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। 24 साल के गिल ने 97 गेंदों में 6 चौकों औऱ 4 छक्कों की मदद से 104 रन की पारी खेली। इस शतकीय पारी के साथ गिल ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए।

Advertisement

दिग्गजों की लिस्ट में शामिल

Advertisement

25 साल से कम की उम्र में एक कैलेंडर ईयर में 5 या उससे ज्यादा वनडे शतक जड़ने वाले गिल पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर (1996), ग्रीम स्मिथ (2005), उपुल थरंगा (2006) और विराट कोहली (2012) जैसे दिग्गजों ने यह कारनामा किया था। 

सबसे तेज छह वनडे शतक

वनडे में भारत के लिए सबसे 6 वनडे शतक बनाने के मामले में गिल पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। गिल ने इसके लिए सिर्फ 35 पारियां खेली।  इस लिस्ट में उन्होंने शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ा. जिन्होंने 46 पारियों में 6 वनडे शतक जड़े थे। 

2023 में सबसे ज्यादा छक्के

Advertisement

साल 2023 में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों में गिल पहले नंबर पर आ गए हैं। उनके तीनों फॉर्मेट को मिलाकर इस साल 46 छक्के हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा (43 छक्के) को पीछे छोड़ा है। 

हाशिम अमला का रिकॉर्ड तोड़ा

35 वनडे पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी गिल ने अपने नाम कर लिया है। उनके इस पारी को मिलाकर 1917 रन हो गए हैं और उन्होंने हाशिल अमला को पछाड़ा, जिन्होंने 35 पारियों में 1844 रन बनाए थे। 

Advertisement

गौरतलब कै कि गिल के लिए साल 2023 शानदार रहा है। उन्होंने इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 7 शतक जड़े हैं, जो कि सबसे ज्यादा है। 5 शतक के साथ विराट कोहली दूसरे स्थान पर हैं। 

Also Read: Live Score

इस मुकाबले में टॉस हारकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिला था। 16 रन के कुल स्कोर पर ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद गिल ने श्रेयस अय्यर के साथ पारी को आगे बढ़ाया और दूसरे विकेट के लिए 200 रनों की साझेदारी की। चोट से वापसी कर रहे गिल ने 105 रन की पारी खेली। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार