आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 40वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और अक्षर पटेल (Axar Patel) के अर्धशतकों की मदद से गुजरात टाइटंस को 4 रन से हरा दिया। दिल्ली ने मैच जीतने के लिए गुजरात के सामने 225 रनों का पहाड़नुमा लक्ष्य रखा था लेकिन गुजरात की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 220 रन ही बना सकी और 4 रन से ये मैच हार गई।

Advertisement

इस मैच की आखिरी गेंद पर गुजरात को जीत के लिए 5 रनों की जरूरत थी लेकिन राशिद खान बड़ा शॉट लगाने में नाकाम रहे और नतीजा ये रहा कि दिल्ली की टीम ये मैच 4 रन से जीत गई। गुजरात की इस हार के बाद एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि इस दिल तोड़ने वाली हार के बाद गुजरात के खेमे में मातम पसरा हुआ है।

Advertisement

इस वीडियो में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल, डेविड मिलर और राशिद खान के दिल साफ टूटे हुए नजर आ रहे हैं। मिलर ने इस मैच में 23 गेदों में 55 रनों की आतिशी पारी खेली लेकिन उनके आउट होने के बाद गुजरात की उम्मीदें धुंधली हो गई और यही कारण है कि वो भी डगआउट में काफी निराश दिखे। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 224 रन टांगे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 88 (43)* रन कप्तान ऋषभ पंत के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के लगाए। अक्षर पटेल ने 66 (43) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के लगाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 220 रन ही बना पायी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सुदर्शन ने बनाये। उन्होंने 39 गेंद में 7 चौको और 2 छक्कों की मदद से 65 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। मिलर ने 23 गेंद में 6 चौको और 3 छक्कों की मदद से 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार