Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Final: गुजरात टाइटंस के कप्तान और स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) रविवार (31 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के फाइनल में फ्लॉप रहे। गिल 8 गेंदों में दो चौकों की बदौलत 10 रन पर बनाए। 

Advertisement

जोश हेजलवुड द्वारा डाले गए पारी के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान रजत पाटीदार ने गजब की रफ्तार दिखाते हुए शानदार कैच लपककर गुजरात के कप्तान गिल को पवेलियन का रास्ता दिखाया। 

Advertisement

ऑफ स्टंप की लाइन में लेंथ गेंद पर गिल पुल की कोशिश करने गए लेकिन गेंद ऊपरी किनारा लेकर गेंद हवा में चली गई गेंदबाज के पीछे लगभग वाइड मिड ऑफ की तरफ। गेंद जैकब डफी के ज्यादा करीब थे लेकिन  मिड ऑन से रजत पाटीदार मिड ऑफ की तरफ भागकर आए और कैच पूरा किया।

बता दें कि यह गिल का चौथा आईपील फाइनल था और खिताब मुकाबले में यह उनका सबसे कम स्कोर है। 

हालांकि मौजूदा सीजन में गिल का प्रदर्शन बेहतरीन रहा और वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर रहे। उन्होंने 16 पारियों में 45.75 की औसत से 732 रन बनाए। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गुजरात को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। 

Advertisement

टीमें 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट सब्स: वेंकटेश अय्यर, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स

Advertisement

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कागिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज।

गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट सब्स: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, साई किशोर

Also Read: LIVE Cricket Score


 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार