राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को यहां के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जारी आईपीएल के 14वें सीजन के 18वें मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में केकेआर को उम्मीद थी कि उनके ओपनर्स उन्हें तेज़तर्रार शुरुआत देंगे लेकिन हुआ इसके बिल्कुल उलट।

Advertisement

केकेआर ने पावरप्ले खत्म होते-होते शुभमन गिल का विकेट तो गंवा दिया लेकिन स्कोरबोर्ड पर रन सिर्फ 24 ही लगे थे। रनआउट होने से पहले शुभमन ने 19 गेंदों में 11 रन बनाए और उनकी ये संघर्षपूर्ण पारी ही सोशल मीडिया पर फैंस के गुस्से का कारण बन चुकी है।

Advertisement

फैंस पावरप्ले में उनकी इस धीमी पारी के बाद उनको काफी ट्रोल कर रहे हैं। एक फैन ने शुभमन को ट्रोल करते हुए कहा कि केकेआर को इस खिलाड़ी को टीम से ही बाहर निकाल देना चाहिए। वहीं, एक और फैन ने कहा कि पावरप्ले में टेस्ट वाली पारी कौन खेलता है। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से इस युवा खिलाड़ी को ट्रोल कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार