IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच शनिवार (7 नवंबर) को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में दूसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन (Shubman Gill) गिल बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी (Jacob Duffy) ने उन्हें अपनी पहली ही गेंद पर आउट कर दिया। 

दरअसल, न्यूजीलैंड की पारी समेटने के बाद भारतीय टीम 135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी। पारी के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर जैकब डफी ने शुभमन गिल को अपना शिकार बनाया। गिल ने डफी की हार्ड लेंथ गेंद को सॉफ्ट हैंड्स के साथ खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर दूसरी स्लिप की दिशा में चली गई। वहां मौजूद हेनरी निकोल्स ने तेजी से रिएक्ट करते हुए शानदार कैच लपक लिया।

VIDEO:

इस तरह भारतीय कप्तान बिना कोई रन बनाए पहली ही गेंद पर आउट हो गए। गिल के लिए यह वनडे इंटरनेशनल करियर का दूसरा गोल्डन डक है। इससे पहले साल 2023 में विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में भी वह पहली गेंद पर बिना खाता खोले आउट हुए थे। अब करीब तीन साल बाद उनके नाम एक बार फिर यह अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

गुरनूर बराड़ की शानदार गेंदबाजी से 134 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड की टीम
मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 41 ओवर में महज 134 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 104 गेंदों का सामना करते हुए 55 रन की पारी खेली। उनके अलावा न्यूजीलैंड का कोई भी बल्लेबाज 50 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत की ओर से तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने 10 ओवर के स्पेल में महज 30 रन खर्च करते हुए 4 विकेट हासिल किए और न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी को समेटने में अहम भूमिका निभाई।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार