लिंकॉन, 9 फरवरी | शुभमन गिल (नाबाद 107) और कप्तान हनुमा विहारी तथा चेतेश्वर पुजारा के अर्धशतकों की मदद से इंडिया-ए ने न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ जारी दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 234 रन का स्कोर बना लिया। न्यूजीलैंड-ए ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट पर 386 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी थी। इस लिहाज से इंडिया-ए अभी न्यूजीलैंड-ए के स्कोर से 152 रन पीछे है जबकि उसके नौ विकेट शेष है।

Advertisement

स्टंप्स के समय गिल 153 गेंदों पर 13 चौके और एक छक्का जबकि पुजारा 99 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 52 रन बनाकर लौटे। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए अब तक 123 रन की साझेदारी हो चुकी है।

Advertisement

कप्तान हनुमा ने 73 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 59 रनों का योगदान दिया।

न्यूजीलैंड-ए की ओर से ब्लेयर टिकनर ने एक विकेट हासिल किया।

इससे पहले, न्यूजीलैंड-ए ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट पर 386 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। मेजबान टीम की ओर से डेरिल मिशेल ने 222 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्के की मदद से 103 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली।

उनके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने 65, डेन क्लीवर ने 53, कप्तान हमीश रदरफोर्ड ने 40 और टिम सीफर्ट ने 30 रन बनाए।

Advertisement

इंडिया-ए की ओर से मोहम्मद सिराज, संदीप वॉरियर, रविचंद्रन अश्विन, आवेश खान ने दो-दो जबकि शाहबाज नदीम ने एक विकेट हासिल किया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार