भारत-वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला (IND vs WI ODI) रविवार, 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले इंडियन कैप्टन शुभमन गिल (Shubman Gill) चोटिल हो गए। उन्हें नेट्स में प्रैक्टिस करते समय मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) की गेंद दाहिनी कोहनी पर लगी। इसके बाद वो काफी दर्द में दिखे और उन्होंने दोबारा प्रैक्टिस भी नहीं की।
ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल है कि अगर शुभमन गिल अपनी चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे नहीं खेल पाते, तो टीम इंडिया की कैप्टेंसी और रोहित शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाज़ी कौन करेगा? अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो आज हम आपको इसी का जवाब देने वाले हैं।
केएल राहुल के कंधों पर होगी कैप्टेंसी की जिम्मेदारी: शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में लगभग 10,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाले अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएल राहुल भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखेंगे। वो वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए उपकप्तान चुने गए हैं। उन्होंने देश के लिए 70 टेस्ट, 98 वनडे और 72 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं। सबसे जरूरी बात वो टीम इंडिया की 15 ODI में कैप्टेंसी कर चुके हैं, जिसमें से 10 में जीत मिली है।
यशस्वी के लिए खुल जाएंगे दरवाजे: भारतीय टीम के बेहद ही टैलेंटिड क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल भारतीय ODI टीम में मौके के इंतजार में हैं। वो देश के लिए 6 वनडे में 71.25 की औसत से 285 रन बना चुके हैं। शुभमन गिल चोट के कारण वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का पहला मुकाबला नहीं खेल पाते तो उन्हें (यशस्वी) प्लेइंग इलेवन में ओपनर के तौर पर चुना जा सकता है। बताते चलें कि इस फॉर्मेट में यशस्वी 2 सेंचुरी लगा चुके हैं।
भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग XI (पहली): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।
भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग XI (दूसरी):रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड बनाम वेस्टइंडीज: शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा, केएल राहुल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, आकिब नबी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर),नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बरार, नमन धीर।