9 मई को शुभमन गिल के शानदार 84 रन की बदौलत गुजरात टाइटन्स ने जयपुर में राजस्थान रॉयल्स पर एक जबरदस्त जीत हासिल की। शुभमन गिल ने साई सुदर्शन (55) के साथ मिलकर 118 रन की शानदार ओपनिंग पार्टनरशिप की, जिससे गुजरात ने सीजन का अपना सबसे बड़ा और मैच जिताने वाला 229/4 का स्कोर बनाया और फिर मेजबान टीम को 16.3 ओवर में 152 रन पर आउट कर दिया।
यह GT की लगातार चौथी जीत थी, जिससे वे स्टैंडिंग में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ 14 पॉइंट्स पर आ गए और उनकी प्लेऑफ की उम्मीद बहुत बेहतर हो गई। जीत की सबसे खास बात गिल के 44 गेंद में 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से खेली 84 रन की तेज पारी थी, जो सीजन की उनकी चौथी हाफ सेंचुरी थी।
आईपीएल 2026 में शुभमन गिल अपने उन सभी आलोचकों को करारा जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं, जो लगभग एकमत होकर उनके विरुद्ध, उनकी
टी20 क्रिकेट पर अपनी राय दे रहे थे, और कह रहे थे कि मॉडर्न टी20 खेलना उनके बस की बात नहीं है। यहां तक कि उन्हें भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम से भी निकाल दिया था, लेकिन इससे उनका फोकस आईपीएल 2026 में तेज बैटिंग और शानदार परफॉर्मेंस पर हो गया और उसी का नतीजा सामने है।
इसमें कोई शक नहीं कि GT के शानदार मिड-सीजन शो का श्रेय अकेले शुभमन गिल को नहीं दे सकते लेकिन कोई भी इस बात से इनकार नहीं कर सकता कि उन्होंने इसमें एक ख़ास रोल निभाया है। वह इस आईपीएल में, टीम रन में एक बल्लेबाज के प्रतिशत योगदान में टॉप पर हैं और अपनी टीम के रन में 27.8% रन खुद बनाए जबकि टीम के स्ट्राइक रेट की तुलना में +12 बेहतर स्ट्राइक रेट है। आइए कुछ और फैक्ट्स देखते हैं:
उनका आईपीएल 2026 परफॉर्मेंस: 10 पारी में 462 रन @ 46.20, 160.42 के SR से, जिसमें 4 फिफ्टी शामिल हैं। उनसे ज्यादा रन सिर्फ़ एच क्लासेन (SRH- 494), अभिषेक शर्मा (SRH- 475) और केएल राहुल (DC-468) ने बनाए हैं पर ये सभी 11 पारी खेले।
शुभमन गिल के SR में सुधार: वह अपने आईपीएल 2024 के 147.40 के स्ट्राइक रेट और आईपीएल 2025 के 155.88 के स्ट्राइक रेट से आगे चल रहे हैं। यह लगातार सुधार कोई साधारण नहीं और सबसे ज़रूरी बात ये है कि वह इस सीजन में कम रन पर आसानी से आउट न होने वाले ओपनर के तौर पर सामने आए हैं और 135 गेंद पर 174.07 की औसत से 235 पावरप्ले रन बनाए हैं।
शुभमन गिल और साई सुदर्शन की पार्टनरशिप की सफलता: इस जोड़ी ने GT की किस्मत बदलने में काम की और बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप की है। वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की महान जोड़ी विराट कोहली और एबी डिविलियर्स (76 मैच में) के बनाए 10 शतक वाली पार्टनरशिप के आईपीएल रिकॉर्ड के बहुत करीब हैं। गिल और सुदर्शन अब तक आईपीएल में मिलकर 9 सेंचुरी पार्टनरशिप (43 मैच में) कर चुके हैं, जो विराट कोहली और क्रिस गेल (59 मैच में) के आईपीएल में किसी भी जोड़ी के, दूसरी सबसे ज्यादा सेंचुरी पार्टनरशिप के बराबर है।
गिल और सुदर्शन ने आईपीएल में ओपनिंग विकेट के लिए सबसे ज्यादा 6 सेंचुरी पार्टनरशिप के SRH की जोड़ी डेविड वॉर्नर और शिखर धवन तथा अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। जैसे-जैसे सीज़न आगे बढ़ेगा, इनके बीच रेस तो चलती रहेगी।
कुल आईपीएल रिकॉर्ड: 125 पारी में 40.07 की औसत से 4328 रन, 140.74 के SR के साथ, जिसमें 4 सेंचुरी और 30 फिफ्टी शामिल हैं। वह आईपीएल में 40+ औसत और 140+ SR के साथ 4000+ रन बनाने वाले अकेले बल्लेबाज हैं।
लगातार एक सीजन में 400+ रन: इस सीजन में अब तक 462 रन के साथ, शुभमन गिल अब लगातार 7 सीजन (2020-26) में 400+ रन बना चुके हैं और इस मामले में सुरेश रैना (2008-14) और शिखर धवन (2016-22) के बराबर हैं। अगले सीजन में भी इसी प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखते हुए वे नया रिकॉर्ड बना सकते हैं।
2020 में–440 रन। 2021 में–478 रन। 2022 में- 483 रन। 2023 में–890 रन। 2024 में–426 रन। 2025 में–650 रन। 2026 में–462* रन।
सबसे ज्यादा आईपीएल सीजन में 400+ रन (खेले सीजन): शुभमन गिल अब तक जिन 9 आईपीएल सीजन में खेले हैं, उनमें से 7 में 400+ रन बनाए हैं (KKR के लिए 2018 और 2019 में ये रिकॉर्ड नहीं बना था)। विराट कोहली (19 में से 11), सुरेश रैना (13 में से 9), डेविड वॉर्नर (15 में से 9), शिखर धवन (17 में से 9), रोहित शर्मा (19 में से 9) और केएल राहुल (13 में से 8) इस गिनती में शुभमन गिल से आगे हैं, लेकिन कोई भी उनके ये रिकॉर्ड बनाने के प्रतिशत सीजन के रिकॉर्ड की बराबरी नहीं करता।
Also Read: LIVE Cricket Score
नोट : सभी रिकॉर्ड 10 मई 2026 तक सही हैं।