Shubman Gill Fitness Update: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) को डेंगू हुआ है जिस वजह से वह ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के खिलाफ 8 अक्टूबर को चेन्नई में खेला गया मुकाबला नहीं खेल सके थे। लेकिन अब गिल की फिटनेस से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि गिल तेजी से रिकवरी कर रहे हैं और वह पाकिस्तान और भारत (IND vs PAK) के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से पहले फिट हो सकते हैं। हालांकि इसी बीच वह अफगानिस्तान के खिलाफ (IND vs AFG) दिल्ली में होने वाला मुकाबला नहीं खेल पाएंगे।

Advertisement

भारतीय टीम से जुड़े एक सूत्र ने समाचार एजेंसी ANI को शुभमन गिल की रिकवरी पर जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'शुभमन गिल आराम के लिए अपने घर पर (चंडीगढ़) नहीं जाएंगे और टीम के साथ ही दिल्ली की यात्रा करेंगे। हमें उम्मीद है कि गिल पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से पहले मैदान पर वापसी कर लेंगे। अफगानिस्तान के खिलाफ वह खेलेंगे या नहीं, इसके लिए उनकी अगली रिपोर्ट से चीजें स्पष्ट हो सकेंगी।'

Advertisement

आपको बता दें कि अगर शुभमन गिल फिट नहीं हो पाते हैं तो ऐसे यह भारतीय टीम के लिए एक बड़ा झटका होगा, क्योंकि इस साल गिल भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। गिल ने साल 2023 में अब तक रनों का अंबार लगाया है, वह 20 मैचों में भारतीय टीम के लिए ओडीआई क्रिकेट में 72.35 की औसत से कुल 1230 रन बना चुके हैं। यही वजह है गिल की कमी भारतीय टीम को जरूर खल रही होगी।

Also Read: Live Score

गौरतलब है कि फिलहाल शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में कप्तान रोहित के साथ विकेटकीपर बैटर ईशान किशन सलामी बल्लेबाजी कर रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ 11 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भी भारत के लिए एक बार फिर ईशान किशन ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं, लेकिन इस बार ईशान किशन को प्रदर्शन करना होगा क्योंकि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे थे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार