Shubman Gill No-Look Six off Mohammed Shami: आईपीएल 2026 में भारतीय स्टार बल्लेबाज और गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए एक बार फिर कमाल की पारी खेली। इस दौरान मोहम्मद शमी की गेंद पर उनका एक नो लुक सिक्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। 

Advertisement

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के चौथे मुकाबले में भी शुभमन गिल ने अपनी फॉर्म जारी रखी और लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भी उन्होंने अपनी क्लास का शानदार नमूना पेश किया। रविवार (12 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में गिल ने न सिर्फ लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा, बल्कि एक ऐसा शॉट भी खेला जिसने फैंस को खूब एंटरटेन किया।

Advertisement

यह खास पल गुजरात टाइटंस की पारी के पांचवें ओवर में देखने को मिला। मोहम्मद शमी ने ओवर की तीसरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ पर डाली। गिल ने इस गेंद पर सीधा बैट चलाया और उसे शमी के सिर के ऊपर से बाउंड्री लाइन के बाहर भेज दिया। यह ‘नो लुक’ सिक्स इतना स्टाइलिश था कि खुद शमी भी कुछ पल के लिए हैरान नजर आए।

VIDEO:

गिल ने इस मैच में 40 गेंदों में 56 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। उन्होंने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 84 रन की अहम साझेदारी की, जिसने टीम की जीत की नींव रखी।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 164 रन ही बना सकी। टीम के लिए एडेन मार्करम ने 30 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। जवाब में गुजरात टाइटंस ने इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। शुभमन गिल के अलावा जोस बटलर ने भी 37 गेंदों में 60 रन की शानदार पारी खेली और टीम ने 18.4 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार