Shubman Gill Record: भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला (NZ vs IND 2nd ODI) शनिवार, 07 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ और कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।

2026 में 1000 ODI रन: Indian Captain शुभमन गिल गज़ब की फॉर्म में हैं। उन्होंने 2026 में रनों की बरसात करके 13 ODI मैचों में 932 रन बनाए हैं। इस दौरान गिल का औसत लगभग 104 और स्ट्राइक रेट 115 रहा है। उन्होंने 12 पारियों में 3 सेंचुरी और 5 हाफ सेंचुरी लगाई है।

खास बात ये है कि गिल अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हैं और वेलिंगटन वनडे में 68 रनों की पारी खेलते हैं, तो वो 2026 में अपने 1000 ODI रन पूरे कर लेंगे और इसी के साथ ये आंकड़ां छूने वाले पहले क्रिकेटर बन जाएंगे। दुनिया के किसी भी खिलाड़ी ने 2026 में अब तक 1000 या उससे ज्यादा ODI रन नहीं बनाए हैं।

बताते चलें कि शुभमन गिल ही फिलहाल 2026 में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले क्रिकेटर हैं। उनके बाद इस लिस्ट में इंग्लैंड के बेन डकेट हैं। उन्होंने 13 मैचों की 13 पारियों में 56.69 की औसत से 737 रन जोड़े हैं।  

2026 में सबसे ज्यादा ODI रन

  • शुभमन गिल - 13 मैचों की 12 पारियों में 932 रन
  • बेन डकेट - 13 मैचों की 13 पारियों में 737 रन
  • पवन रत्नायके - 13 मैचों की 12 पारियों में 692 रन
  • जो रूट - 13 मैचों की 12 पारियों में 680  रन
  • गेरहार्ड इरास्मस - 20 मैचों की 18 पारियों में 662 रन

गिल का धमाकेदार रिकॉर्ड: 27 वर्षीय शुभमन गिल Indian Team के एक बेहद ही अहम सदस्य हैं। वो अब तक भारत के लिए 43 टेस्ट में 3043 रन, 71 वनडे में 3750 रन और 36 वनडे में 869 रन बना चुके हैं। ध्यान दें कि ODI में गिल ने 63.55 की औसत से रन जोड़े हैं। इस फॉर्मेट में वो 11 सेंचुरी और 20 हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

दूसरे वनडे के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकिब नबी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार