भारतीय क्रिकेट टीम इस महीने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में एक्शन में नजर आएगी। इस सीरीज से पहले कुछ खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी में भी खेलते हुए नजर आएंगे और उनमें से एक शुभमन गिल भी होंगे लेकिन दलीप ट्रॉफी से पहले भी शुभमन गिल जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। गिल को मोहाली के आईएस बिंद्रा पीसीए स्टेडियम में अभ्यास करते देखा गया।

Advertisement

गिल का एक वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वो अपनी टेस्ट जर्सी पहनकर नेट्स में काफी शॉट्स खेल रहे हैं। इस दौरान वायरल वीडियो में उनका फेवरिट शॉट भी खेलते हुए देखा जा सकता है। गिल के कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है क्योंकि उन्हें भारत के लिए वनडे और टी-20 प्रारूप में भारत का उप-कप्तान बनाया गया है।

Advertisement

वो 5 सितंबर से बेंगलुरु में शुरू होने वाले दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट में टीम ए का नेतृत्व भी करेंगे। वो केएल राहुल, रियान पराग, मयंक अग्रवाल, तिलक वर्मा और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ियों वाली टीम का नेतृत्व करेंगे। गिल भारत के घरेलू सत्र से पहले पंजाब में अपने घरेलू मैदान पर कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं। श्रीलंका के अपने सफेद गेंद दौरे के समापन के बाद भारतीय टीम लंबे ब्रेक पर है। सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारत ने 3 मैचों की टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया। इस बीच, रोहित शर्मा की अगुआई वाली वनडे टीम को श्रीलंका के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।

गिल ने सबसे छोटे प्रारूप में आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन वनडे में प्रभावित करने में असफल रहे। दलीप ट्रॉफी के बाद भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है और गिल उस सीरीज में एक बार फिर से धमाल मचाना चाहेंगे। अगर गिल के अभी तक के टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने 25 टेस्ट मैचों में 35.52 की औसत से 1492 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम चार शतक और छह अर्द्धशतक हैं। गिल बहुप्रतीक्षित बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में खेलते हुए दिखेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार