भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 5 विकेट खोकर 399 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। भारत के लिए श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल ने शतक लगाए तो वहीं, केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने अर्द्धशतक लगाए। इनके कारण ही भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा वनडे स्कोर बनाने में सफल रही। 

Advertisement

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में भी अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी और एक बार फिर शानदार शतक जड़ दिया। गिल ने अपने छठे वनडे शतक के दौरान सभी कंगारू गेंदबाजों की कुटाई की। इस कैलेंडर वर्ष में ये गिल का पांचवां शतक है। गिल के 104 (97) रन में चार छक्के और छह चौके भी शामिल थे। शतक बनाने के तुरंत बाद 35वें ओवर में एक बड़ा शॉट खेलते हुए वो आउट हो गए।

Advertisement

शुभमन गिल की पारी देखकर फैंस काफी खुश नजर आए और शुभमन के बहाने उन्होंने बाबर आजम को ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल, बाबर आजम इस समय  नंबर वन वनडे बल्लेबाज हैं जबकि शुभमन गिल रैंकिंग्स में ठीक उनके बाद दूसरे नंबर पर हैं लेकिन शुभमन जिस तरह से रन बना रहे हैं वो जल्द ही उन्हें पछाड़कर नंबर वन बन सकते हैं।

Also Read: Live Score

यही कारण है कि फैंस बाबर आजम को ट्रोल करते हुए कह रहे हैं कि शुभमन जल्द ही जिमबाबर को नंबर वन से हटाकर नंबर वन बनने वाले हैं। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से रिएक्शन दे रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार