भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल एक बार फिर अपने फॉर्म को लेकर चर्चा में रहे। धर्मशाला के खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच की शुरुआत गिल के लिए आसान नहीं रही और उनके जल्दी आउट होने का खतरा एक बार फिर मंडराने लगा। हालांकि, इस बार किस्मत और तकनीक दोनों ने उनका साथ दिया।

Advertisement

भारतीय पारी के दूसरे ओवर में गिल ने जैसे ही अपनी पहली गेंद का सामना किया, साउथ अफ्रीकी गेंदबाज मार्को जानसेन की डिलीवरी सीधे उनके पैड पर जा लगी। अंपायर ने बिना देर किए उन्हें लेग बिफोर विकेट करार दे दिया। ऐसे में मैदान पर मौजूद दर्शकों में सन्नाटा छा गया। ऐसा लगा कि गिल एक बार फिर जीरो पर आउट हो गए लेकिन भारतीय उप-कप्तान ने तुरंत डीआरएस लेने का संकेत दिया।

Advertisement

रीप्ले में जब बॉल-ट्रैकिंग और अल्ट्रा-एज की जांच की गई, तो ये साफ नजर आया कि गेंद उनके बल्ले से हल्का सा संपर्क कर चुकी थी। इनसाइड एज के सबूत के बाद अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा और गिल को नॉट आउट करार दिया गया। इस फैसले ने न केवल भारतीय डगआउट को राहत दी, बल्कि स्टेडियम में मौजूद फैंस के चेहरों पर भी मुस्कान लौटा दी।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान कैमरे बार-बार स्टैंड्स की ओर घूमे, जहां शुभमन गिल की बहन को अपने भाई के लिए प्रार्थना करते हुए देखा गया। उनका भावुक अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने इसे गिल के संघर्ष भरे दौर में भावनात्मक समर्थन का प्रतीक बताया। हालांकि, शुभमन इस जीवनदान का भी पूरा फायदा नहीं उठा पाए और अंत में 28 गेंदों में 28 रनों की धीमी पारी खेलकर आउट हो गए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार