भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को लेकर अक्सर अफवाहों का बाजार गर्म रहता है लेकिन अब इन दोनों के एक नए वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल तेज़ कर दी है। गिल और सारा को हाल ही में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह द्वारा आयोजित एक चैरिटी कार्यक्रम के दौरान देखा गया।

Advertisement

सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में, सारा की नज़रें कथित तौर पर गिल पर टिकी हुई दिखाई दे रही हैं। जिस समय सारा गिल की तरफ देख रही होती हैं, उस समय गिल किसी अन्य महिला से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो देखकर ये समझा जा सकता है कि दोनों के बीच कुछ ना कुछ खिचड़ी तो पक रही है।

Advertisement

सारा का नाम कई मौकों पर शुभमन गिल के साथ रिलेशनशिप में जोड़ा गया है। हालांकि, दोनों ने इस बारे में आधिकारिक तौर पर कभी कोई टिप्पणी नहीं की है। वहीं, इस महत्वपूर्ण अवसर पर क्रिस गेल, केविन पीटरसन, विराट कोहली, रवि शास्त्री और डैरेन गॉफ़ सहित कई पूर्व और वर्तमान क्रिकेटर मौजूद थे।

क्रिकेट की बात करें तो, गिल मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट मैच से पहले दबाव में हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने इस सीरीज़ में सबसे ज़्यादा रन बनाए हैं लेकिन उनकी टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा है और वो फिलहाल पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से पीछे हैं और उन्हें सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में मैनचेस्टर टेस्ट जीतना होगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

दूसरी ओर, इंग्लैंड लॉर्ड्स में मिली रोमांचक जीत की लय को ओल्ड ट्रैफर्ड में भी बरकरार रखना चाहेगा। शोएब बशीर के उंगली की चोट के कारण बाकी मैचों से बाहर होने के कारण उन्हें अपनी अंतिम एकादश में एक बदलाव करना तय है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार