भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे 9 फरवरी, 2025 को कटक में खेला जा रहा है और इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट (26) और बेन डकेट (65) ने पहले विकेट के लिए 11 ओवर में 81 रन जोड़े।

Advertisement

इसके बाद जो रूट और हैरी ब्रूक (31) ने तीसरे विकेट के लिए 66 रन जोड़े और पारी को गति भी दी। ये ऐसा समय था जब भारत को विकेट की सख्त जरूरत थी और ये विकेट भारत को शानदार फील्डिंग के दम पर मिला। हर्षित राणा द्वारा फेंके गए 30वें ओवर की चौथी गेंद पर हैरी ब्रूक ने आगे बढ़कर हवाई शॉट लगाया लेकिन उनके बल्ले और गेंद का कनेक्शन अच्छे से नहीं हुआ जिसके चलते गेंद काफी देर हवा में रही। ऐसा लग रहा था कि गेंद फील्डर से दूर गिर जाएगी लेकिन तभी शुभमन गिल ने मिड-ऑफ से पीछे की ओर दौड़ते हुए एक शानदार कैच लपक लिया।

Advertisement

उन्होंने गेंद पर अपनी नज़र अंत तक बनाए रखी और ज़मीन पर गिरने से पहले एक शानदार कैच को पूरा किया। उनके इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

इस मुकाबले की बात करें तो इंग्लैंड ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। मार्क वुड, गस एटकिंसन और जैमी ओवरटन टीम में आए हैं जबकि जोफ्रा आर्चर, ब्रायडन कार्स और जैकब बेथेल बाहर हैं। वहीं, भारत की टीम में भी दो बदलाव देखने को मिले हैं। यशस्वी जायसवाल और कुलदीप यादव बाहर गए हैं औऱ विराट कोहली के साथ वरुण चक्रवर्ती प्लेइंग इलेवन में आए हैं। चक्रवर्ती इस मुकाबले में से वनडे डेब्यू कर रहे हैं, उन्होंने 23 लिस्ट ए मैच खेले हैं जिसमें 59 विकेट चटकाए हैं। कुलदीप को इस मुकाबले में आराम दिया गया है। बता दें कि कोहली घुटने में चोट के कारण पहले वनडे में नहीं खेल पाए थे। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार