इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम मज़बूत स्थिति में नजर आ रही है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की अर्द्धशतकीय पारियों ने भारत को इंग्लैंड के पहली पारी के स्कोर के करीब पहुंचा दिया है। हालांकि, दूसरे दिन फैंस को शुभमन गिल के बल्ले से रनों की उम्मीद थी लेकिन इस बार भी फैंस के हाथ निराशा ही लगी।

Advertisement

शुभमन गिल पिछले काफी समय से रनों के लिए जूझते दिखे हैं। फिर चाहे फॉर्मैट कोई भी हो लेकिन उनका बल्ला खामोश ही रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में भी वो संघर्ष करते ही दिखे और आखिरकार उनका संघर्ष सिर्फ 23 रनों तक पहुंचते ही थम गया और वो टॉम हार्टले की गेंद पर बेन डकेट को कैच थमा बैठे।

Advertisement

शुभमन गिल का एक और फ्लॉप शो देखकर सोशल मीडिया पर फैंस काफी भड़क उठे और उन्होंने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। शुभमन गिल को ट्रोल करना लाज़मी भी है क्योंकि उन्हें विराट कोहली का उत्तराधिकारी माना जा रहा है और फैंस उन्हें प्रिंस कहकर संबोधित करते हैं लेकिन वनडे वर्ल्ड कप 2023 से लेकर अभी तक ये प्रिंस दबाव नहीं झेल पा रहा है और कुछ लोगों का तो ये भी मानना है कि उन्हें बाहर करके किसी और खिलाड़ी को मौका दिया जाना चाहिए।

Also Read: Live Score

शुभमन गिल ने जब से टेस्ट में नंबर 3 पर खेलना शुरू किया है उनका औसत भी काफी गिर गया है और ये औसत गिरकर 25 के पास पहुंच गया है। आप शुभमन के संघर्ष का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि वो टेस्ट की पिछली 10 पारियों में एक भी अर्द्धशतक नहीं लगा पाए हैं। यही कारण है कि वो फैंस के गुस्से का शिकार हो रहे हैं। आइए देखते हैं कि सोशल मीडिया पर फैंस शुभमन गिल की किस तरह से क्लास लगा रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार