एशिया कप 2022 की शुरूआत से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एक औऱ बड़ा झटका लगा हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर (Mohammad Wasim Jr) लेफ्ट साइड में खिंचाव के कारण एशिया कप से बाहर हो गए हैं। वसीम तीन हफ्ते के लिए बाहर हो गए हैं। वसीम की जगह हसन अली (Hasan Ali) को टीम में मौका मिला हैं। जिन्हें पहले टीम में शामिल नहीं किया गया था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार (26 अगस्त) को इसकी आधिकारिक पुष्टि की।

Advertisement

गुरुवार (25 अगस्त) को आईसीसी अकेडमी में हुए प्रैक्टिस सेशन के बाद वसीम ने पीठ दर्द की शिकायत की थी। जिसके बाद उन्हें एमआरआई स्कैन के लिए भेजा गया था। जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को उनकी चोट को लेकर अपडेट दी।  

Advertisement

बता दें कि वसीम से पहले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी घुटने में चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। उनकी जगह मोहम्मद हसनैन को टीम में शामिल किया गया।

हसन अली को खराब प्रदर्शन के कारण नीदरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और एशिया कप टीम में शामिल नही किया गया था। 

दो बार की एशिया कप चैंपियन पाकिस्तान अपना पहला मैच 28 अगस्त को चिर-प्रतिद्वंदी भारत के खिलाफ 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। 

एशिया कप 2022 के लिए पाकिस्तान की टीम

Advertisement

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप कप्तान), आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), हसन अली, नसीम शाह, शहनवाज धानी, उस्मान कादिर और मोहम्मद हसनैन।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार