पंजाब के मशहूर गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) के निधन से पूरी दुनिया स्तब्ध रह गई और आज यानि 31 मई को उनके पैतृक गांव मूसा (Musa Village) में उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। उनकी अंतिम यात्रा में उनके हज़ारों फैंस उनके गांव में मौजूद थे। मूसेवाला की दिन-दहाड़े की गई हत्या से हर कोई स्तब्ध है।

Advertisement

इसी कड़ी में पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति ज़िंटा ने भी अपनी श्रद्धांजली और संवेदनाएं प्रकट की हैं। प्रीति ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके सिद्धू के निधन पर दुख प्रकट किया। प्रीति के अलावा बॉलीवुड के कई सितारे भी सिद्धू के निधन से हताहत नजर आए और उन्होंने भी इस शानदार सिंगर को अपनी श्रद्धांजलि दी।

Advertisement

वहीं, प्रीति ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे सिद्धू मूसेवाला। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ओम शांति।'  सिद्धू की मौत के बाद उनके शव को 31 मई की सुबह उनके पैतृक गांव लाया गया और अंतिम यात्रा उनके सबसे पसंदीदा ट्रैक्टर में निकाली गई।

इस दौरान ट्रैक्टर में उनके पार्थिव शरीर के साथ सिद्धू के माता-पिता भी मौजूद थे। सोशल मीडिया पर सिद्धू का हर फैन गमगीन है क्योंकि 28 साल की उम्र में सिद्धू ने जो नाम कमाया था, वो नाम और इज्जत कमाने में कई लोगों की सारी उम्र निकल जाती है। फिलहाल सिद्धू का हर फैन यही चाहता है कि उनके कातिलों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार